हमने अक्सर ये सोचा

हमने अक्सर ये सोचा ऐसा क्यों होता है ?
इन्सान की जिंदगी में कितनी मुश्किलें आती,
इन मुश्किल क्षणों में कोई साथ न देता है,
हमने अक्सर ये सोचा ऐसा क्यों होता है।

सुख में सब साथ निभाते है,
दुःख में परे हो जाते है।
देता जो साथ दुखो में,
वो सच्चा इन्सान होता है।

हमने अक्सर ये सोचा ऐसा क्यों होता है,
इन मुश्किल क्षणों में कोई साथ न देता है।

संघर्ष भरी इन रहो में,
हम सफल नही हो पाते है।
गैरों की क्या बात करे,
अपने ही गैर हो जाते है।
जो देता साथ हमारा ,
ईश्वर ही बस एक होता है।

हमने अक्सर ये सोचा ऐसा क्यों होता है,
इन मुश्किल क्षणों में कोई साथ न देता है।



टिप्पणियाँ