संदेश

जिंदगी हो अमन चैन की

चित्र
जिंदगी हो अमन चैन की, ईश ऐसा ही वर दीजिये। कर सकें कुछ किसी के लिए, भावना ऐसी भर दीजिये। छोड़ वेदों पुराणों को हम, आज दर दर भटकने लगे, पा सकें कुछ कहीं रौशनी, बुद्धि ऐसी प्रखर दीजिये। कर सकें कुछ किसी के लिए, भावना ऐसा भर दीजिये। देवताओं की प्यारी धरा, यह समुंदर ,नदी, शैल ,वन, दें सकें इन पे क़ुर्बानियाँ, वह कालेज निडर दीजिये। कर सकें कुछ किसी के लिए, भावना ऐसी भर दीजिये। जिंदगी हो अमन चैन की, ईश ऐसा ही वर दीजिये।

प्रथम प्रयास

चित्र
पैर डगमगाते है , प्रथम प्रयास में। शिथिल हो जाते है, मन के उन्माद में। शितित हो जातें है, द्वितीय विकास में। कम्पित हो जाते है, अंतिम अहसास में। कृतियाँ नव गागर है, एक नव संचार में। पैर कम डगमगाते है, मन के आभास में। पैर डगमगाते है, केवल प्रथम प्रयास में।                        - विकास पाण्डेय

खोया हीरा

चित्र
मैंने आज एक हीरा देखा , खोज रहा था जो खुद को, नदी में बहता ,कूड़ो के साथ, मैंने एक जागीरा देखा । खिल खिलाता संभालता, अपने बोरों को, हीरों की खोज में जलता हुआ, मैंने एक कबीरा देखा । दुर्गम रास्तों को पाकर, खुश था वो जान कर । आज सोना मिलेगा, जीवन में एक खिलौना मिलेगा । मन भर खेलूँगा, एक जीवन पिरोलूँगा । जीवन फिर भर जायेगा, सुखद क्षण फिर आयेगा । चिंतित था जान कर, मुझे पहचान कर, सार्थक न हुआ आना, कृतियाँ मत बताना ! कल न आ पाउँगा, कल व्यस्त हो जाऊंगा, फिर वापस काम पर जाऊंगा । ढूढुंगा फिर से हीरा, आयेगा फिर वही सवेरा।                       - विकास पाण्डेय

खोज

चित्र
खोज है मुझे उनका, जिनका जीवन सत्य हो । कठिनाइयों से भरा जीवन, ज्ञान का प्रभुत्व हो । खोज सच्चा हो, मन एक बच्चा हो । कृत्रिमता न हो जिनमे, ऐसा उनका सत्व हो । जीवन दान दिया हो , ऐसा प्रभुत्व हो । संघर्षशील जीवन, वास्तविक कर्मठता हो । सजीवता हो जिनमे, ऐसी सरलता हो । कर दे प्रबुद्ध, ऐसा ,मन शुद्ध हो।                                    -विकास पाण्डेय

पर्यावरण

चित्र
फूलों ने मेरी आहत को , बचपन से पहचाना है। सब के जीवन का प्राण हूँ मैं, बगिया तक ने माना है। बैठे बैठे मेरे पंखों पर , फूल संदेशा कहते है। भेज भेज खुशबू की पाती , भ्रमर बुलाते रहते है। मेरी मीठी लोरी से ही , पुरवैया के गीत बने । बादल मेरा हाथ थाम, फसलों के प्यारे मीत बने। खुशबु भला कहाँ पाओगे, जब दम ही सब का घुट जायेगा। सासों में धुआं समाएगा, सासों में धुआं समाएगा। जहर घुलेगी बदली में जब, पपीहा कितना तरसेगा। जब धरती पर अमृत के बदले, विष का पानी बरसेगा। मैं हूँ पर्यावरण तुम्हारा, मिलकर मुझे सम्हालो तुम। दम घुट कर मरने से पहले, मिलकर मुझे बचालो तुम।

मुस्कान

चित्र
मैं   देख कर भावुक था   , आप   की मुस्कान पर   | निःस्चल निर्द्वंद  हंसी थी , मैं मोहित था जिस पर | इस दृढ़ समाज मे, चकित था मुस्कान पर | जन कुटिलता ने दी थी , वो अद्भुत मुस्कान पर ! मै बहुत चकित था , उस अभिनव मुस्कान पर | सम हृदयी स्वाभिमान था , उस बाहुल्य स्वरों पर | मेरा अपना भी स्वाभिमान था , व्यक्त न हो पाया पर | दर्शनीय मैं भी था , श्रवणीय न हो पाया पर |                     -     विकास पाण्डेय                      -     २/११/२०१४

धामपुर का धाम

चित्र
असीम स्नेह, प्रेम मिला, धामपुर के धाम में। अविस्मरणीय रहेगा , यहाँ जो मेला था। उन यू पी के वादियों में , मै कभी न अकेला था। लोगो की सहानुभूतियो से, मै घिरा था। सुई सी चुभन में, सुन्दर सा मन था। कृतियाँ नई सी, प्रभाव नया था। पाजी का आदर, अतीक का सुन्दर अतीत था। फूल जी का सेवा भाव, नरेन्द्र जी का उत्कृष्टता थी। सभी का सहभाव, मन में न कोई चिंतित व्यथा थी। धामपुर वास्तव में, एक अविस्मरनीय धाम था। सभी के साथ , आदर सम भाव था। सेवादारो की सेवा, निःस्वार्थ, सर्वत्र कृतार्थ था। मेरे विधुत उपकेन्द्र की सेवा, सफल थी आप की सेवा मे। धामपुर विधुत माय रहे, यही ईश्वर की कामना थी।                                                              - विकास पाण्डेय

हिंदी

चित्र
हिंदी ही भारत माँ के , माथे की बिंदी है। हुई बहुत सी भाषायें, पर आगे हिंदी है। मीरा महादेवी तुलसी सब,  हुए प्रखर हिंदी से। सूर केशव कबीर तुलसी सब,  चमक उठे हिंदी से। अब तक का इतिहास यही है , भारत माँ की शान हिंदी है। हिंदी ही भारत माँ के , माथे की बिंदी है। हुई बहुत सी भाषायें , पर आगे हिंदी है। शब्द शब्द हर अक्षर में , भरा है प्यार। हर सुख से संपन्न है , हिंदी का संसार। है मर्यादा हिन्द की , पहचान हिंदी है। हिंदी ही भारत माँ के , माथे की बिंदी है। गयी जहाँ अपनी भाषा , सब प्रणत हुए है लोग। नन्द विवेका ने भी इसको, कर दिया सुयोग। हम भारत के वीर सपूतो की, तकदीर हिंदी है। हिंदी ही भारत माँ के , माथे की बिंदी है। है वैज्ञानिक लिपि हमारी, और सरल समर्थ । हो जाये संज्ञान सभी को, समझ सके सब अर्थ। है संस्कृति धरोहर अपनी, प्राण हिंदी है। हिंदी ही भारत माँ के , माथे की बिंदी है।                            -शिल्पी पाण्डेय

उड़ान की काबिलियत (कहानी)

चित्र
बहुत समय पहले की बात है , एक राजा को उपहार में किसी ने बाजके दो बच्चे भेंट किये । वे बड़ी ही अच्छी नस्ल के थे ,और राजा ने कभी इससे पहले इतने शानदार बाज नहीं देखे थे। राजा ने उनकी देखभाल के लिए एक अनुभवी आदमी को नियुक्त कर दिया। जब कुछ महीने बीत गए तो राजा ने बाजों को देखने का मन बनाया , और उस जगह पहुँच गए जहाँ उन्हें पाला जा रहा था। राजा ने देखा कि दोनों बाज काफी बड़े हो चुके थे और अब पहले से भी शानदार लग रहे थे । राजा ने बाजों की देखभाल कर रहे आदमी से कहा, ” मैं इनकी उड़ान देखना चाहता हूँ , तुम इन्हे उड़ने का इशारा करो ।“ आदमी ने ऐसा ही किया। इशारा मिलते ही दोनों बाज उड़ान भरने लगे , पर जहाँ एक बाज आसमान की ऊंचाइयों को छू रहा था , वहीँ दूसरा , कुछ ऊपर जाकर वापस उसी डाल पर आकर बैठ गया जिससे वो उड़ा था। ये देख , राजा को कुछ अजीब लगा. “क्या बात है जहाँ एक बाज इतनी अच्छी उड़ान भर रहा है वहीँ ये दूसरा बाज उड़ना ही नहीं चाह रहा ?”, राजा ने सवाल किया। ” जी हुजूर , इस बाज के साथ शुरू से यही समस्या है , वो इस डाल को छोड़ता ही नहीं।” राजा को दोनों ही बाज प्रिय थे , और वो दुसरे बाज को भी उसी त...

चिंता न करे, चिंतन करे।

चित्र
कल, तुम्हे जो करना हो कर लो, मैंने आज तो जीना सीख लिया है। काँटों की इस दुनिया में, फूलो को चुनना सीख लिया है। होनी को सत्य समझ कर, कटु सत्य स्वीकार किया है। कल, तुम्हे जो करना हो कर लो, मैंने आज तो जीना सीख लिया है। दुनिया के सम्मुख आज हम, आनंदित होना सीख लिया है। यह नश्वर वस्त्र देह , सब के सम्मुख सत्य किया है। कल, तुम्हे जो करना हो कर लो, मैंने आज तो जीना सीख लिया है। तथ्य परख निवारण कर, विश्लेषण को अंजाम दिया है। दुविधा की दुनिया छोड़ चले, आज में जीना जान लिया है।                                                        - विकास पाण्डेय

भगवान आप

चित्र
बचपन से ही , लाठी का सहारा हो गया। तभी से तू, हमारा हो गया। ऐसे विश्वास, न आता तेरे पे। ऐसी काया पा के , मेरे मन का सहारा हो गया। ऐसी अवस्था का सत्कार , मैंने ही माना है। किसी और ने ये कहा जाना है? जीवन जीने का ईश ही बहाना है। शक्ति देना ,स्वावलम्बी बन सकूँ, एक मुकाम बना सकूँ, तेरे आगे कोई न हो। पंख न दिए तो क्या हुआ? हौसला भी कुछ होता है। हौसलों से उडूँगा, देखता हूँ, साथ कैसे नही देता? गिरूंगा फिर उडूँगा, पर उडूँगा ज़रूर। इच्छा,आस्था और उम्मीदों से, जीतूँगा ज़रूर।                      -विकास पाण्डेय

प्रेम (कहानी)

चित्र
एक दिन एक औरत अपने घर के बाहर आई और उसने तीन संतों को अपने घर के सामने देखा। वह उन्हें जानती नहीं थी।औरत ने कहा – “कृपया भीतर आइये और भोजन करिए।”संत बोले – “क्या तुम्हारे पति घर पर हैं?”औरत ने कहा – “नहीं, वे अभी बाहर गए हैं।” संत बोले – “हम तभी भीतर आयेंगे जब वह घर पर हों।” शाम को उस औरत का पति घर आया और औरत ने उसे यह सब बताया। औरत के पति ने कहा – “जाओ और उनसे कहो कि मैं घर आ गया हूँ और उनको आदर सहित बुलाओ।”औरत बाहर गई और उनको भीतर आने के लिए कहा। संत बोले – “हम सब किसी भी घर में एक साथ नहीं जाते।” “पर क्यों?” – औरत ने पूछा। उनमें से एक संत ने कहा – “मेरा नाम धन है” – फ़िर दूसरे संतों की ओर इशारा कर के कहा – “इन दोनों के नाम सफलता और प्रेम हैं। हममें से कोई एक ही भीतर आ सकता है। आप घर के अन्य सदस्यों से मिलकर तय कर लें कि भीतर किसे निमंत्रित करना है।” औरत ने भीतर जाकर अपने पति को यह सब बताया। उसका पति बहुत प्रसन्न हो गया और बोला –“यदि ऐसा है तो हमें धन को आमंत्रित करना चाहिए। हमारा घर खुशियों से भर जाएगा।” लेकिन उसकी पत्नी ने कहा – “मुझे लगता है कि हमें सफलता को...

हमेशा हँसते रहिये (कहानी)

चित्र
अमेरिका की बात हैं. एक युवक को व्यापार में बहुत नुकसान उठाना पड़ा। उस पर बहुत कर्ज चढ़ गया, तमाम जमीन जायदाद गिरवी रखना पड़ी । दोस्तों ने भी मुंह फेर लिया, जाहिर हैं वह बहुत हताश था। कही से कोई राह नहीं सूझ रही थी। आशा की कोई किरण दिखाई न देती थी। एक दिन वह एक park में बैठा अपनी परिस्थितियो पर चिंता कर रहा था। तभी एक बुजुर्ग वहां पहुंचे. कपड़ो से और चेहरे से वे काफी अमीर लग रहे थे। बुजुर्ग ने चिंता का कारण पूछा तो उसने अपनी सारी कहानी बता दी। बुजुर्ग बोले -” चिंता मत करो. मेरा नाम John D. Rockefeller है। मैं तुम्हे नहीं जानता,पर तुम मुझे सच्चे और ईमानदार लग रहे हो। इसलिए मैं तुम्हे दस लाख डॉलर का कर्ज देने को तैयार हूँ.” फिर जेब से checkbook निकाल कर उन्होंने रकम दर्ज की और उस व्यक्ति को देते हुए बोले, “नौजवान, आज से ठीक एक साल बाद हम ठीक इसी जगह मिलेंगे। तब तुम मेरा कर्ज चुका देना.” इतना कहकर वो चले गए।                   युवक हैरान था. Rockefeller तब america के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे...

तारा

चित्र
तार तू तार क्यों है? मन का एक सितारा क्योंहै? सोते जब सब, तू जागता क्यों है? दिन की परछाइयों से, भागता क्यों है? चाँद में दाग है, पर तू तो बेदाग है?                       -विकास पाण्डेय

डेवलेपमेंट!

चित्र
देश में डेवलेपमेंट हो रहा है, अमीरों का काम अर्जेंट हो रहा है, गरीब बेचारा साइलेंट हो रहा है, देश बेचने का एग्रीमेंट हो रहा है। चमचा अपनी जगह परमामेंट हो रहा है, ईमानदार बेचारा सस्पेंट हो रहा है, बच्चा बाप से इंटेलिजेंट हो रहा है, घर घर पार्लियामेंट हो रहा है। कार्यालय रेस्टोरेंट हो रहा है, रिश्वत का काम हैण्ड टू हैण्ड हो रहा है, नेता, सभा समाप्ति पर प्रजेंट हो रहा है, क्यों! क्यों की देश में डेवलपमेंट हो रहा है।

आशा की आस

चित्र
जाता हूँ मन्दिर बिन उम्मीदों के साथ, कुछ नई उम्मीद पा सकूं। इस जीवन की नईया का, पार पा सकूं। जा सकूं उस रस्ते पे, जो तेरा हो। जहाँ नई उम्मीदों का, बसेरा हो। इस पथ भव सागर में, तेरा ही सहारा हो। जो भी पाऊ, वो सब तेरा हो तेरी अनुकम्पा का , कैसे बखान करूँ। जीऊ तेरे वायु पे, जो मेरा सहारा हो, किससे किसकी, करूं उपमा ? किससे इस दया का, बखान करूं? जो भी करूं उसमे, तेरा ही गुणगान करूं। एक प्रार्थना है आपसे, उस प्रकृति के साथ से, निराशा की आस पे, आशा की आस देना। दूर हो जो सबसे, उसे अपना साथ देना।                       -विकास पाण्डेय

बैठे रह गये

चित्र
तरुवर की छांव, शांति की तलाश में, हम बैठे रह गये। वो आये मुस्कुराये और , चलते रह गये। दुनिया से बेखबर, किसी की आस में, हम गंगा की भांति, बहते रह गये। वो आये मुस्कुराये और , चलते रह गये। निर्द्वन्द चिंता हीन हम, खो गये कही, उनकी यादो में , आहें भरते रह गये। वो आये मुस्कुराये और , चलते रह गये। भावना से भरी, इस ह्रदय में, हम कल्पना के तार में, बुनते रह गये। वो आये मुस्कुराये और, चलते रह गये। तरुवर की छांव, शांति की तलाश में, हम बैठे रह गये।  काटों से भरी,  इस डगर में, हम खुशियों के फूल , बस चुनते रह गये। वो आये मुस्कुराये और, चलते रह गये।

जिंदगी सिर्फ़ जीने का नाम नही

चित्र
जिंदगी सिर्फ जीने का नाम नही, कुछ कर दिखाने का है । शूलो भरे जहाँ में पैर डगमगाने का नही, वरन मंजिल पाने का है। जिंदगी सिर्फ जीने का नाम नही , कुछ कर दिखाने का है। निज स्वार्थ में हम समय गवाए, धन मुद्रा की चाह में, भ्रमण करे यही रट लगाये, हम राह में, देश के लिए भी, कुछ समय बिताने का है। जिंदगी सिर्फ जीने का नाम नही , कुछ कर दिखाने का है । समय की मार से, कोई बच न पाया। किसी को पल में हंसाया, और किसी को रुलाया। रावण ने भी इस जहाँ में, बहुत सारा धन कमाया। काल बन कर हनुमान ने , सोने की लंका जलाया । इसलिए ! सम्हाल जाओ! हे प्यारो ! नही व्यर्थ समय गवाने का है। जिंदगी सिर्फ जीने का नाम नही , कुछ कर दिखाने का है।

जय विश्वास

चित्र
आखों में ऊँचे सपने,        दिल में संघर्ष है अपने, मिलकर विश्वास बढ़ा,        जो उन रास्तो पे चल चुके है, जो कुछ बन चुके है,        अब लक्ष्य की सीमा तोड दी है, अब वहाँ तक चलूंगा,        जहा तक लक्ष्य की अनन्तता हो।                            - जय विश्वास                             -विकास पाण्डेय

कलयुग

चित्र
कलयुग के इस भव सागर को, कैसे कोई पार करे ? कोई दैवीय शक्ति मिले, जो इन सब से उध्दार करे। ह्रदय की वेदना बोली, लहू बन इन लोचनों में। घनघोर इस अंधकार में, दिखे न कोई एक किरण। हवा देश की बदल गयी है, कैसे कोई सांस भरे! कोई दैवीय शक्ति मिले , जो इन सब से उध्दार करे माया के इस मोहक वन की, क्या हम कहें कहानी ! घूम रहे सिर पर लिए , विश्व अभिशाप की निशानी । टिक सके न एक पल मित्र पुत्र, माता से नाता तोड़ चले । कलयुग के इस भव सागर को, कैसे कोई पार करे ! कोई दैवीय शक्ति मिले , जो इन सब से उध्दार करे । वासना को ही सुख मान जिसने बैठा है, काल ने भी उसी की आज गर्दन ऐठा है। अब उथला सरिता का प्रवाह कैसे नौका पार करे, कोई दैवीय शक्ति मिले जो इन सब से उध्दार करे।