होली की हार्दिक शुभकामनायें।

प्रिय मित्रों,
     आप सभी को होलिका एवं होली की ढ़ेर सारी हार्दिक शुभ
कामनाएँ। यह पावन होलिका पर्व हिंदी वर्ष के फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह दहन हिरण्यकस्यपु की बहन, होलिका द्वारा, ईश्वर भक्त बालक प्रह्लाद को अग्निदाह करवाने का प्रयास करने तथा प्रह्लाद को ईशकृपा से बचने और होलिका के दहन के उपलक्ष्य में किया जाता है। साथ ही यह दिन वर्ष के समस्त बुराइयों को त्याग कर, एक दूसरे के प्रति मिलन का संयोग बनाता है ,जीवन के एक एक दिन मनुष्य में विचार परिवर्तन को प्रमाण प्रदान करने के लिए एक मिलन योग बनता है, जिसे हम एक सम भाव के रूप में एक दूसरे को अपने भाव में रंग देतें है। जीवन बहुरंगी है। सुख, दुख, प्यार, तकरार, आशा और निराशा हर एक क्षण में रंग बिरंगे है। यही जीवन की निरंतर गति है। जीवन की खूबसूरती है।

प्यार का रंग- दूसरों की तरह भी आप अपनी खुशियों को जीने के हकदार है। सामान्यतया हमे अपनी भावनाओं को दबाने के लिए प्रेरित किया जाता है। लेकिन इस प्रकिया में हम स्वयं से प्रेम करना भूल जातें है। दुख व निराशा के पलों में जोर जोर से चिल्लाने हँसने डांस करने के बाद हल्का महसूस करते है। ह्रदय से आप का सम्बन्ध मजबूत होता है और आप स्वयं से भी प्यार करने लगतें है।

कृतज्ञता का रंग- जीवन की किसी भी परिस्थितियों में आप जिनमे सुखद महसूस करतें है। उनके लिए आभार व्यक्त करें। कृतज्ञता का रंग हमें जीवन के विस्तार से जोड़ती है। वह व्यक्ति जो छोटी छोटी बातों का भी आभार व्यक्ति करता है वह सदैव खुश रहता है और अहंकार के परछाइयों से भी दूर रहता है। इस पावन पर्व पर एक दूसरे का आभार प्रकट करें और आप स्वयं पाएंगे कि आप के जीवन में कितने सकारात्मक परिवर्तन हुए है।

विस्तार का रंग- अपने आस पड़ोस में सभी के साथ संपर्क बनाये रखें, एक दूसरे का सहयोग एक परिवार की तरह करे। जिस तरह एक एक व्यक्तियों से परिवार बनता है उसी प्रकार एक एक परिवार के मिलन, संपर्क से एक राष्ट्र रुपी परिवार बनता है। समभाव, सौहार्द की भावना का विकास होता है।

     दोस्तों , जीवन को एक नए नज़रिये से देखें। आप को स्वयं सुखद अनुभूति होगी। अपने ख्वाहिशो के रंग में हो जाये सरोबार और दूसरों को भी अपने सकारात्मक रंगों में रंग दे।

     एक बार फिर आप सभी को होली की ढ़ेर सारी शुभकामनायें। सावधानी के साथ प्रेम से होली का आनंद लें और आनंदपूर्ण वातावरण का निर्माण करें।

टिप्पणियाँ