विद्यार्थियों की सफलता के मूल मन्त्र

वर्तमान परिपेक्ष्य में आज का युवा विद्यार्थी अत्यंत भ्रम की स्थिति में है। यद्यपि उनमें काफी ऊर्जा, क्षमता एवं शक्तियां निहित है, इसके बावजूद वह अपने आप को  सफल महसूस नहीं कर पा रहे है। 
        
      आवश्यकता इस बात की है कि वह अपने आस पास के पर्यावरण,
सोच, लक्ष्य एवम् चिंतन को सही मार्गदर्शन के आधार पर अपने व्यक्तित्व विकास में प्रयोग करें।

     युवा विद्यार्थियों को अपने जीवन में सफलता हेतु निम्नलिखित बातों (मूल मंत्रो) का ध्यान रखना आवश्यक है-

1. स्पष्ठ लक्ष्य निर्धारण

2. लक्ष्य प्राप्ति हेतु ईमानदारी पूर्वक नियंत्रित प्रयास

3. लक्ष्य के प्रति अन्तर्दृष्टी का विकास

4. लक्ष्य प्राप्ति हेतु उपलब्ध अध्ययन सामग्री का विस्तृत सैद्धान्तिक और व्यावहारिक ज्ञान

5. एक समय में एक कार्य करने की प्रवृत्ति

6. छोटी छोटी असफलताओं पर ध्यान न देते हुए निरंतर प्रयास करना

7. अच्छे मित्रों का चुनाव करना तथा कुसंगति के प्रभाव से बचना

8. मित्र मंडली में विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों के ऊपर चर्चा व् परिचर्चा करना

9. अनुशासित संयमित और सभ्य जीवन यापन करना

10. विभिन्न प्रकार के मादक द्रव्य और व्यसनों से बचना

11. लक्ष्य प्राप्ति हेतु समय समय पर बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करना

12. प्रतिकूल परिस्थितियों व समस्याओं से भिड़ने का गुण होना

13. अपने चेतन और अचेतन मन मन पर नियंत्रण रखते हुए समयानुकूल तर्क संगत व्यवहार करना

14. असंतोष और आक्रोश पर नियंत्रण करते हुए अपनी ऊर्जा का समुचित और सकारात्मक कार्यों में उपयोग

15. आधुनिकता के साथ साथ अपनी भारतीय संस्कृति के महत्व को समझने का प्रयास

16. उचित चलचित्रों और पत्रिकाओं का अध्ययन हेतु करना।

     
     उपरोक्त तथ्य सफलता के मूल मन्त्र है जिनको विद्यार्थी अपने दैनिक जीवन में अपना कर सफल हो सकतें है।

     जरूरत इस बात की है कि अनुशासन में रहते हुए कर्तव्यनिष्ठा से निरंतर प्रयास किया जाये। विद्यार्थियों की सफलता में यह श्लोक प्रासंगिक और महत्वपूर्ण है-

कागचेष्टा वकोध्यानं श्वाननिद्रा तथैव च
अल्पहारी, गृहत्यगी विद्यार्थी पञ्च लक्षणं।



ज्योति भूषण पाण्डेय
ऐडोलसेंट हेल्थ काउंसलर,
बलरामपुर डिस्टिक हॉस्पिटल,
लखनऊ, उत्तर प्रदेश


     

यह हमारा सौभाग्य है कि आपका लेख हमें इस ब्लॉग पर प्रकाशित करने का मौका मिला हम आप के हार्दिक आभारी है। आपका हार्दिक धन्यवाद

टिप्पणियाँ