महाराणा प्रताप की जननी

 महाराणा प्रताप को सब जानते हैं, पर उनकी जननी कौन थी, कहाँ से


आई थी, यह जानकारी विरलों को ही है। पिता महाराणा उदयसिंह अरावली की दुर्गम घाटियों में भटक रहे थे । उन्होंने देखा कि एक किसान कन्या सिर पर बड़ी टोकरी लिए आ रही है। उसमें रोटी, दाल, खेती के औजार आदि थे। दूसरे हाथ से सात-आठ बछड़े एक ही रस्सी से पकड़े थी। चेहरे पर अनूठा तेज था। उसने पास आकर महाराणा को इस स्थिति में देखा तो साथ चलने को कहा। पहाड़ियों के बीच उसका घर था। किसान ने अपनी पुत्री के साथ आए राजा को पहचान लिया। पानी पिलाया, रोटी खिलाई। तब तक महाराणा, जो अब तक अविवाहित थे, किसान से उनकी पुत्री माँग चुके थे। देख चुके थे कि वह सिंहनी के समान है। उसकी कोख से सिंह ही पैदा होगा। किसान को जब बताया गया तो उसने कहा – “मेरी क्या हैसियत – आप कहाँ, हम कहाँ!" पर - - महाराणा ने उसे समझा कर विवाह कर लिया। रानी जैसी सुयोग्य सहायक व ऊर्जा की स्रोत पाकर दूने उत्साह से उन्होंने अरावली पर्वतश्रेणियों के बीच उदयपुर नगर की नींव डाली और राज्य को सुव्यवस्थित किया। इस रानी की कोख से ही नररत्न महाराणा प्रताप जन्मे थे। रानी ने बड़े मन से उन्हें गढ़ा व वे वैसे ही बने, जैसी कि उन दिनों राष्ट्र को जरूरत थी। ऐसी माँ ही राष्ट्र निर्माता को जन्म दे सकती है।

टिप्पणियाँ