दलाई लामा के प्रेरक कथन
          पूरा नाम  - तेनजिन ग्यात्सो     तिब्बत के राष्ट्राध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरू   जन्म - 6 जुलाई  1934  को ,  उत्तर-पूर्वी तिब्बत के ताकस्तेर क्षेत्र में    शिक्षा - मठवासीय शिक्षा,  बौध दर्शन में पी. एच. डी.       मुख्य योगदान  - शांति संदेश, अहिंसा, अंतर धार्मिक मेलमिलाप, सार्वभौमिक उत्तरदायित्व और करूणा के विचारों में                  सभी मुख्य धार्मिक रीति रिवाज मूल रूप से एक ही प्रेरणा देती  हैं – प्रेम , दया और  क्षमा। महत्वपूर्ण चीज़ यह है कि ये  हमारे नित जीवन  का हिस्सा होनी चाहिये।           सदैव दयालु बने रहिये और यह हमेशा संभव है।           प्रसन्नता पहले से बनी हुई कोई चीज नहीं है। ये आप के ही कर्मों के द्वारा आती है।           यदि आप दूसरों की सहायता कर सकते हैं, तो अवश्य करें, यदि नहीं कर सकते हैं तो कम से कम उन्हें नुकसान तो कभी नही पहुँचाइये।           यदि आपका कोई विशेष निष्ठा या धर्म है, तो यह अच्छा है, लेकिन आप उसके आभाव में भी जी सकतें हैं।           यदि आप अपने चारों ओर खुशनुमा माहौल देखना चाहते हैं तो सदैव  कर...