संदेश

अप्रैल, 2016 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कहीं आप तो नहीं फियर ऑफ मिसिंग आउट के शिकार

चित्र
  कहीं आप तो नहीं फियर ऑफ मिसिंग आउट के शिकार क्या आपको facebook स्टेटस अपडेट किए बिना नहीं रहा जाता ?      अगर इस प्रकार की आदतें हैं, तो आप फोमो यानी कि फियर ऑफ मिसिंग आउट के शिकार हैं।     यदि आप whatsapp, facebook, twitter के बिना नहीं रह पाते, और कुछ ही समय में अपने फोन को स्क्रॉल करते रहते हैं, तो आप फोमो यानी फियर ऑफ मिसिंग आउट के शिकार हैं।     आजकल लोगों को सोशल मीडिया की गहरी आदत हो गई है, ऑफिस में या घर में बिना मोबाइल के नहीं रहा जाता। हर समय दिमाग में यह चलता रहता है कि facebook पर आज क्या नया आया है?            किसी के पोस्ट या फोटो पर लाइक और कमेंट आते ही चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है, इस प्रकार के लोग यदि ज्यादा देर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं तो मन बेचैन हो उठता है। क्या है फोमो?     फोमो एक प्रकार का सोशल एंजाइटी ही है, जिसमें इंसान इंटरनेट से दूर होने पर ऐसा लगता है, जैसे वह पूरी दुनिया से कटा हुआ है । फोमो के शिकार होने पर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करने का दबाव बना रहता है । ऐसे लोग सोशल मीडिया पर यह द

अपने अवचेतन मन कि शक्ति को पहचानें

चित्र
    अपने अवचेतन मन कि शक्ति को पहचानें हम सभी असीमित दौलत के अथाह समुद्र में रहते हैं। आपका अवचेतन मन आपके चेतन विचारों के प्रति बहुत संवेदनशील होता है , यह चेतन विचार सांचे की तरह काम करते हैं , जिनमें आपके अवचेतन का असीमित ज्ञान, बुद्धि, जीवन शक्ति और ऊर्जा प्रवाहित होती है। अगर आप सांचे को अधिक सकारात्मक बना दें तो आपको इस असीमित ऊर्जा से अत्यधिक लाभ हो सकता है।     अधिकांश महान वैज्ञानिकों , कलाकारों, कवियों, गायकों, लेखकों और आविष्कारकों को चेतन और अवचेतन मन की कार्यविधि की गहरी समझ थी। इसी वजह से उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने की शक्ति मिली।     एक बार महान ओपेरा गायक एनरिको, मंच पर जाने से घबरा रहे थे। डर के मारे उनके गले की मांसपेशियां ऐँठ गई थी, ऐसा लग रहा था कि जैसे उनके वाकतंतु को लकवा मार गया हो और वह बेकार हो गए हो। वह मंच के पीछे गायक की पोशाक पहने खड़े थे , और उनके चेहरे पर पसीना बह रहा था। कुछ ही पल बाद उन्हें हजारों प्रशंसकों की भीड़ के सामने मंच पर जाकर गाना था।     कांपते हुए उन्होंने कहा - 'मैं नहीं गा सकता, सब लोग मुझ पर